छात्रा के अपहरण में लालू की थी भूमिका

सहरसा : छात्रा अपहरण मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार करने वाले युवक लालू की भूमिका लड़की के बयान के बाद सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने न्यायालय में दिये 164 के बयान में लालू की भूमिका की बात कही है. छात्रा ने कहा कि लालू साजिश के तहत उसे एक […]
सहरसा : छात्रा अपहरण मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार करने वाले युवक लालू की भूमिका लड़की के बयान के बाद सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने न्यायालय में दिये 164 के बयान में लालू की भूमिका की बात कही है. छात्रा ने कहा कि लालू साजिश के तहत उसे एक जगह ले गया. जहां एक चारपहिया वाहन से उसे समस्तीपुर ले जाया गया. जहां से लालू व उसका साथी दोनों युवक लौट गया. वहां दो अनजान युवक ट्रेन से उसे मुम्बई ले जाने लगे.
एक स्टेशन पर उसने पाया कि दोनों युवक सो रहा था. मौका देख वह वहां उतर गयी. जहां एक महिला को आपबीती सुनाई तो वह उसे एक थाना ले गयी. जहां से उसे रिमांड होम भेजा गया. होम से उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी. मालूम हो कि बीते 28 अगस्त को एक छात्रा गायब हो गयी थी. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर छात्रा के पिता ने सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




