महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Updated at : 09 Sep 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

सिमरी : बेगूसराय की एक विवाहित महिला के साथ गुरुवार की रात सलखुआ बाजार में दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं पीड़ित महिला की पहचान पर सलखुआ पुलिस ने दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है और पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा […]
विज्ञापन
सिमरी : बेगूसराय की एक विवाहित महिला के साथ गुरुवार की रात सलखुआ बाजार में दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं पीड़ित महिला की पहचान पर सलखुआ पुलिस ने दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है और पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. पीड़ित महिला बेगूसराय थाने की विनोदपुर की रहने वाली है.
घटना के संबंध में पीड़िता के फर्द बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है.
बयान में पीड़िता ने कहा है कि गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब वह अपने ससुराल से अकेले अपने मायके इसी थाना क्षेत्र के एक टोला के लिए चली थी. रास्ते में जब हम बेगूसराय पहुंचे तो चक्कर आने लगा तो किसी तरह अॉटो से खगड़िया पहुंच गये. वहां से ट्रेन से वापस आने के लिए मैं खगड़िया स्टेशन जा रही थी कि रास्ते में एक लड़का मिला जो हमको बोला कि हम तुमको बेगूसराय पहुंचा देंगे. लेकिन वह लड़का मुझे लेकर कोपरिया स्टेशन लेकर चला आया. यहां एक और लड़का मिला. दोनों ने मिल कर मेरा मुंह बंद दिया और बाजार में एक घर के अंदर ले जा कर मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद किसी तरह वहां से भागी तो बाजार में ही सलखुआ थाना की पुलिस गाड़ी मिली. पुलिस द्वारा पूछने पर उसने सारा वाकया उसे बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




