बंद कमरे में डेढ़ घंटे की पदाधिकारी से पूछताछ

सहरसा : सृजन घोटाला की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम ने अपने दौरे के तीसरे दिन सदर थाना पहुंच थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानकर्ता भाई भरत कुमार से सृजन घोटाले से संबंधित दर्ज मामले का प्रभार लिया. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात कागजी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण देर रात टीम वापस […]
सहरसा : सृजन घोटाला की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम ने अपने दौरे के तीसरे दिन सदर थाना पहुंच थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानकर्ता भाई भरत कुमार से सृजन घोटाले से संबंधित दर्ज मामले का प्रभार लिया. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात कागजी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण देर रात टीम वापस चली गयी थी. सोमवार को पुन: सदर थाना पहुंच मामले का प्रभार ग्रहण किया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि टीम को सभी कागजात व पुलिस के द्वारा किये गये अबतक के अनुसंधान से अवगत करा दिया गया है. प्रभार ग्रहण करने के बाद टीम कोसी चौक स्थित काडा परिसर स्थित विशेष भू अर्जन कार्यालय पहुंच मामले की तहकीकात की.
टीम के पहुंचते ही कमरे को बंद कर दिया गया. बंद कमरे में लगभग डेढ़ घंटे तक टीम विशेष भू अर्जन पदाधिकारी राजकुमार से मामले की जानकारी ली गयी. टीम ने कई फाइलों को खंगाला. सूत्रों के अनुसार, टीम के सदस्यों ने विशेष भू अर्जन पदाधिकारी से कई फाइलों की मांग की है और उसे अविलंब उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है. हालांकि सभी कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गयी. किसी को भी कुछ नहीं बताया गया. मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी गयी थी.
मालूम हो कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वरीय कोषागार पदाधिकारी राज कुमार ने सृजन महिला विकास समिति, भागलपुर की संचालिका मनोरमा देवी, बैंक ऑफ बड़ौदा सहरसा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक एवं अन्य सहयोगी, बैंक ऑफ बड़ौदा भागलपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक एवं अन्य सहयोगी, विशेष भू अर्जन कार्यालय सहरसा के तत्कालीन पदाधिकारी जिनके हस्ताक्षर से राशि सृजन महिला विकास समिति के खाते में हस्तांतरित की गयी तथा रोकड़पाल एवं प्रधान सहायक पर सदर थाना में मामला दर्ज करवाया था.
खूब हुआ निकासी व वापसी का खेल
भागलपुर में सृजन घोटाला सामने आने के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने जांच के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा सहरसा में विशेष भू अर्जन पदाधिकारी सहरसा, कोसी योजना सहरसा के पदनाम से दो खाता संधारित पाया था. खाता संख्या 35880800001324 जो 27 फरवरी 2012 को खोला गया एवं 16 जुलाई 2013 को बंद कर दिया गया था. दूसरा खाता संख्या 35880200000068 जो 24 सितंबर 2012 को खोला गया एवं दिनांक 8 अप्रैल 2017 को बंद कर दिया गया था.
इस खाते की अंतशेष की राशि दो करोड़ 26 लाख नब्बे हजार पांच सौ रुपये सरकारी खाते में जमा कर दी गयी. इसके अलावे बैंक ऑफ बड़ौदा भागलपुर की शाखा में दिनांक 14 फरवरी 2012 को एक अन्य बचत खाता संख्या 10010100012835 खोला गया. बैंक ऑफ बड़ौदा भागलपुर के शाखा के खाता संख्या 10010100012835 में चेक के द्वारा सृजन महिला विकास समिति के खाते में राशि हस्तांतरित हुई थी. जानकारी के अनुसार चेक संख्या 565510, दिनांक 28 मार्च 2012 से 12 करोड़, चेक संख्या 565503, दिनांक 28 मार्च 2012 से 12 करोड़, चेक संख्या 565501, दिनांक 24 अप्रैल 2012 से दस करोड़, चेक संख्या 565505, दिनांक 24 अप्रैल 2012 से पांच करोड़, चेक संख्या 565502, दिनांक 16 जून 2012 को 50 करोड़, चेक संख्या 565516,
दिनांक 05 सितंबर 2012 को 10 करोड़, चेक संख्या 565514, दिनांक 16 अप्रैल 2013 को 10 करोड़ व चेक संख्या 565518, दिनांक 29 जुलाई 2013 को 53 करोड़ 92 लाख 49 हजार 924 रुपये हस्तांतरित किये गये थे. जिसके बाद 01 फरवरी 2013 से खाता संख्या 35880200000068 एवं खाता संख्या 10010100012835 में वापस भी किया गया. जानकारी के अनुसार, एक फरवरी 2013 को तीन करोड़, दो मई 2013 को एक करोड़, 15 जुलाई 2013 को चार करोड़, 29 जुलाई 2013 को अस्सी लाख, 20 मई 2014 को दो करोड़, 20 अप्रैल 2015 को 151 करोड़ 30 लाख 26 हजार 617 रुपये वापस किये गये. कुल 162 करोड़ 10 लाख 26 हजार 617 रुपये वापस हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




