बाढ़ से फसलों को भी पहुंचा है नुकसान

Updated at : 28 Aug 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से फसलों को भी पहुंचा है नुकसान

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष के निर्देशानुसार सचिव एवं कोर ग्रुप के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. प्रखंड के इ-किसान भवन में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो राहत कार्यो की जानकारी दी. सिमरी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक […]

विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष के निर्देशानुसार सचिव एवं कोर ग्रुप के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. प्रखंड के इ-किसान भवन में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो राहत कार्यो की जानकारी दी.
सिमरी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष अजय नाथ झा के निर्देशानुसार रविवार को सचिव प्रभाकर झा एवं कोर ग्रुप के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
वही प्रखंड के ई-किसान भवन में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो सरकारी स्तर पर चलाये जा रहे राहत कार्यो की जानकारी दी.
क्षेत्र भ्रमण के बाद सचिव प्रभाकर झा ने बताया कि रविवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बेलवाड़ा, घोघसम, कठडूमर एवं धनपुरा आदि क्षेत्रों में बाढ़ से काफी लोग प्रभावित हुए हैं. साथ ही फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इसके साथ ही मवेशी चारा की बहुत बड़ी परेशानी लोगों को हो रही हैं. भ्रमण के बाद बाढ़ पीड़ितों के साथ ई-किसान भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सबसे पहले पीड़ितों की समस्याओं को सुना. बाढ़ पीड़ितों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द प्रशासन की ओर से राहत उपलब्ध कराने की गुहार लगायी.
वक्ताओं ने इनलोगों को सरकारी स्तर पर चलाये जा रहे राहत कार्यो की जानकारी दी और साथ ही राहत कार्यो में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया. इस मौके पर एसीजीएम वन रविरंजन मिश्र, बीडीओ विभेष आनंद, अधिवक्ता रामजी प्रसाद, दमयन्ती देवी, नीतू कुमारी, मुन्ना भगत, संजय भगत, प्रमोद कुमार, परमहंस आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन