हेडमास्टर जेल में, पढ़ाई व एमडीएम बाधित

Published at :24 Aug 2017 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
हेडमास्टर जेल में, पढ़ाई व एमडीएम बाधित

पतरघट : पस्तपार पंचायत के अंतर्गत एनपीएस प्राथमिक विद्यालय जिरबा मुसहरी में पदस्थापित एचएम रामदेव रजक को बीते शुक्रवार की शाम पांच बजे मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत बेलो चामगढ़ चौक पर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोप में मधेपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. […]

विज्ञापन

पतरघट : पस्तपार पंचायत के अंतर्गत एनपीएस प्राथमिक विद्यालय जिरबा मुसहरी में पदस्थापित एचएम रामदेव रजक को बीते शुक्रवार की शाम पांच बजे मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत बेलो चामगढ़ चौक पर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोप में मधेपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसके बाद विद्यालय में एमडीएम बंद रहने से सभी नामांकित बच्चे घर वापस लौट जाते हैं. बच्चों को हो रही परेशानी के मद्देनजर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष निर्मल सादा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीईओ को आवेदन देकर मंडल कारा मधेपुरा में बंद एचएम रामदेव रजक को विद्यालय से हटाने की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाते हुए नये एचएम की पदस्थापन करने की मांग करते हुए विद्यालय में बंद पठन पाठन को सुचारु रूप से चलाये जाने की मांग की है.

इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार अनुज ने बताया कि उक्त विद्यालय के हेडमास्टर रामदेव रजक को शराब की नशे में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की हमें भी सूचना मिली है. उक्त शिक्षक पर विभागीय स्तर से कार्रवाई करते हुए उक्त विद्यालय में बंद पठन पाठन सहित एमडीएम को दो दिनों के अंदर सुचारु रूप से चालू करवा देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन