जिले में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ प्रभावित

बैंक कर्मियों की हड़ताल. जानकारी के बिना भटकते रहे उपभोक्ता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ. जबकि जानकारी के अभाव में दूर-दराज से आये लोग भटकते रहे. सहरसा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों के देशव्यापी […]
बैंक कर्मियों की हड़ताल. जानकारी के बिना भटकते रहे उपभोक्ता
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ. जबकि जानकारी के अभाव में दूर-दराज से आये लोग भटकते रहे.
सहरसा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों के देशव्यापी राष्ट्रीय हड़ताल के तहत जिले के लगभग सभी बैंक हड़ताल पर रहे. बैंक कर्मियों ने बैंक के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में जम कर नारेबाजी की. भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा एवं बाजार शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी संघों ने एक दिन की हड़ताल रखी. बैंकों के आकस्मिक बंदी के आह्वान से उपभोक्ताओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. उपभोक्ता बैंक आकर लौटते देखे गये. वहीं जमा निकासी को लेकर व्यापारियों को भी खासी परेशानी हुई. इस एक दिवसीय बैंक हड़ताल के कारण जिले में सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ.
इधर कर्मियों ने बैंक परिसर के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार एवं बैंक प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की. इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक के जिले के सभी 22 शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है. बैंक कर्मियों की 11 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल रखा गया. वहीं यूनाइटेड बैंक शाखा में अधिकारी एवं कर्मियों ने तालाबंदी कर मुख्य गेट पर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. वहीं बैंक ऑफ इंडिया सहरसा मुख्य शाखा में अधिकारी एवं कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर बैंक प्रबंधन एवं सरकार विरोधी नारे लगाये. अधिकारी एवं बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की. इस मौके पर एसबीआइ मुख्य शाखा के कौशल किशोर झा, विपुल कुमार सिन्हा, राम अवतार मंडल, अनिल कुमार खां, अरविंद कुमार चौधरी, दिगंबर झा, इंदू शेखर, हिमांशु शेखर, त्रिलोकनाथ मिश्र, अरविंद तिवारी, अमरेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार, राजीव रंजन, सुमन कुमार, सुमित कुमार, ज्ञान गौरव कुमार सिंह, रोहित कुमार, रवि रंजन, अनुभव, प्रियंका, सुरेश, नलिनी, चंद्रभूषण, मदनेश्वर सिंह, परमेश्वर चौधरी, सत्येंद्र सिंह थे. जबकि बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अशोक कुमार गुप्ता, आरपी सिंह, बलराम गुप्ता, अपूर्व अलंकार, अरविंद कुमार सिंह, मदन दास, अरूण कुमार, मुकुंद झा, प्रणव श्री थे. यूको बैंक के सीनियर मैनेजर बीएस कहथ, अन्नु कुमार, आदिल आनंद, रानी कुमारी, देवेश कुमार राणा, अमृत, दीपक, पूजा, ललन, बबलू, मिथिलेश सहित अन्य शामिल थे.
सभी महकमे का काम काज बाधित
सौरबाजार : प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों में आयोजित एकदिवसीय हड़ताल से सभी महकमे का काम काज बाधित रहा. प्रखंड के उत्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सौरबाजार, भवटिया, बैजनाथपुर, समदा बाजार, भारतीय स्टेट बैंक कांप, दमगढ़ी व बैजनाथपुर व बैंक ऑफ इंडिया चंदौर की शाखाओं में हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को जमा निकासी में परेशानी के साथ साथ सरकारी कार्यों में भी काफी परेशानी हुई.
चूंकि बाढ़ के कारण पीड़ितों को राहत के लिए आवश्यक कार्य मुहैया कराने के लिए बैंक खाता से निकासी नहीं होने के कारण परेशानी बनी हुई थी. इसी तरह सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में बैंक आकर बैरंग लौटना पड़ा है. इस संबंध में बैंक सूत्रों के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों रुपये की पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




