छह दिन की बच्ची पर किया वार

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार के कमलपुर में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने सोनी देवी की छह दिन की बच्ची को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया, जहां बच्ची […]
कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार के कमलपुर में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने सोनी देवी की छह दिन की बच्ची को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया, जहां बच्ची की स्थिति देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार कमलपुर निवासी अर्जुन चौधरी और महंत चौधरी के बीच में पूर्व से ही जमीन विवाद हो रहा था.
रविवार सुबह फिर जमीन को लेकर हुए विवाद मेंदोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसमें घर में सोये हुए अर्जुन चौधरी की पुत्री सोनी देवी की छह दिन की बच्ची को दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से शरीर पर वार कर कई जगह जख्मी कर दिया व बच्ची की छठी मनाने सहरसा बस्ती से आये अर्जुन चौधरी के दामाद के सिर पर भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




