Video: बिहार में 10 एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, वीडियो में देखिए पुलिस ने कैसे किया नष्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Feb 2025 3:11 PM

विज्ञापन
rohtas crime news| Opium cultivation was being done in 10 acres, police destroyed it
कार्रवाई करती पुलिस

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 10 एकड़ में हो रही अफीम की अवैध खेती को पुलिस ने ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया है. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां सिंहपुर गांव के पास सोनडिला गांव में लगभग 10 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में अफीम की खेती की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके को सीज कर दिया और ट्रैक्टर की मदद से पूरी फसल को नष्ट कर दिया.

बताया जा रहा है कि नष्ट की गई अफीम की फसल की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है. पुलिस के अनुसार, यह अफीम की खेती अवैध थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अफीम की फसल को नष्ट करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार कई अन्य फसलों के बीच अफीम की फसल लहलहा रही थी. इनमें मोटी-मोटी अफीम की गांठें भी निकाल आई थीं. मतलब कि यह जल्द ही तैयार होने वाली फसल थी. बता दें कि गांठों में चीरा लगाने के बाद इन्हीं चीरों वाली गांठ से निकलने वाले चिपचिपे पदार्थ को जमा कर अफीम तैयार किया जाता है.

Also Read: स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन