किशनगंज मंडी में मक्के की कीमत में गिरावट से किसान परेशान, चावल और दालों के दाम में आया उछाल

Updated:
विज्ञापन
Kishanganj Mandi

Kishanganj Mandi

Kishanganj Mandi: किशनगंज मंडी में सोमवार सुबह से ही किसानों, व्यापारियों और खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी. लेकिन मक्के के गिरते दाम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जबकि चावल और दालों की कीमतों में तेजी ने बाजार का मिजाज बदल दिया है.

विज्ञापन

Kishanganj Mandi: किशनगंज से गौरव की रिपोर्ट. किशनगंज की मंडियों में सोमवार को कृषि उपज की खरीद-बिक्री के दौरान कई फसलों के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मक्का की कीमतों में गिरावट ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं चावल, दाल और सरसों के भाव में तेजी दर्ज की गयी है. सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों की भारी भीड़ रही.

मक्का के गिरते भाव से किसानों की बढ़ी चिंता

किशनगंज मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 1910 रुपये दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरती कीमतों ने किसानों को चिंता में डाल दिया है. किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने के बावजूद बाजार में सही दाम नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2325 रुपये और न्यूनतम भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. व्यापारियों के अनुसार गेहूं की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

चावल के बाजार में दिखी तेजी

किशनगंज मंडी में चावल की कीमतों में तेजी देखी गयी. मंसूरी चावल का अधिकतम भाव 3300 रुपये और न्यूनतम 3100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं अरवा मोटा चावल 3000 से 2925 रुपये के बीच बिकता नजर आया.

सबसे ज्यादा चर्चा बासमती चावल के दामों को लेकर रही. मंडी में बासमती चावल का अधिकतम भाव 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम भाव 11,500 रुपये दर्ज किया गया.

दाल और सरसों के भाव ने बदला बाजार का रुख

दालों के बाजार में भी तेजी देखने को मिली. अरहर दाल का अधिकतम भाव 15,500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं मूंग दाल 9525 रुपये और मसूर दाल 6650 रुपये तक बिकी. चना दाल और गोटा चना के भाव में भी हल्की तेजी रही.

सरसों काला और पीला दोनों किस्मों के दाम में मजबूती दर्ज की गयी. सरसों तेल 15 लीटर का अधिकतम भाव 2470 रुपये तक पहुंच गया.

सब्जियों के दाम में भी उतार-चढ़ाव

मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला. आलू का अधिकतम भाव 1425 रुपये और प्याज 1975 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और आवक के अनुसार कीमतों में और बदलाव संभव है.

Also Read: जीतनराम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची ज्योति मांझी, जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन