Viral Video: स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Feb 2025 2:27 PM

विज्ञापन
gaya crime news| The young man sitting on the chair shot the groom's friend in the head
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी

Bihar Crime: बिहार के गया में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना एक तिलक समारोह में हुई. जिसका लाइव वीडियो आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के गया में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना एक तिलक समारोह में हुई, जहां युवक ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स के बीच स्टेज पर डांस कर रहा था. इसी दौरान नीचे भीड़ में बैठे एक युवक ने पिस्टल निकाली और तीन राउंड फायरिंग की. एक गोली डांस कर रहे 27 वर्षीय अंजनी कुमार के सिर में लगी और वो स्टेज पर गिर गया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना का कारण पैक्स चुनाव को लेकर पहले का विवाद बताया जा रहा है. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मामला गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के तुतुरखी गांव का बताया जा रहा है. अंजनी कुमार कोंच के पाली गांव का रहने वाला था.

FSL की टीम कर रही घटना की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह 03:45 बजे कोच थाना के थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की जांच के लिए FSL एवं तकनीकी की टीम को भी बुलाया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

Also Read: बिहार में रोजगार की बहार, सीएम नीतीश ने 6837 इंजीनियरों को दिया नियुक्ति पत्र

पुलिस ने क्या कहा?

टिकारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि एक विशेष टीम का गठन किया गया है. सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच करते हुए हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है. शीघ्र ही इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन