बिहार में रोजगार की बहार, सीएम नीतीश ने 6837 इंजीनियरों को दिया नियुक्ति पत्र
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Feb 2025 12:21 PM
नियुक्ति पत्र देते सीएम नीतीश कुमार
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 6,341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ कई मंत्री भी उपस्थित थे.
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के संवाद कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में 6,341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ कई मंत्री भी उपस्थित थे. इन जूनियर इंजीनियरों का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2019 के अंतर्गत किया गया है.
24 जनवरी को हुई थी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
जल संसाधन विभाग को आवंटित 2,338 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 14 से 19 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. इसके अलावा, अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को भी संपन्न की गई थी.
Also Read: बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा मामले में सुनवाई टली, पटना हाईकोर्ट में आज इस वजह से नहीं हुई हियरिंग
बिहार सरकार ने 12 लाख सरकारी नौकरी देने का किया था वादा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था. जिसमें से अब तक 9,13,000 नौकरी दी जा चुकी है. इसके अलावा, सरकार ने लक्ष्य से अधिक 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराए हैं और आगे भी 10 लाख रोजगार देने की तैयारी है. इस कार्यक्रम में PHED मंत्री नीरज कुमार सिंह, नगर विकास और आवास मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










