Encounter In Bihar: रोहतास में 2 अपराधियों का एनकाउंटर, टीचर किडनैपिंग मामले में सात गिरफ्तार
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Aug 2025 8:15 AM
घटनास्थल से जुड़ी तस्वीर
Encounter In Bihar: बिहार के रोहतास में शिक्षक अपहरण मामले में दो अपराधियों का एनकाउंटर हुआ. शनिवार की रात सासाराम के तकिया इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी. साथ ही इस मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
Encounter In Bihar: बिहार में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शनिवार की रात रोहतास में दो अपराधियों का एनकाउंटर हुआ. शिक्षक अपहरण मामले में छापेमारी के दौरान सासाराम के तकिया इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो किडनैपर के पैर में गोली लगी. दोनों किडनैपर के घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. पूरा मामला कोचस थाना इलाके से जुड़ा है.
सात लोगों को किया गया गिरफ्तार
घटना को लेकर सात लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. इसके साथ ही बड़ी कामयाबी यह भी मानी जा रही है कि जिस शिक्षक का अपहरण किया गया था उसे सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. एसपी के अनुसार, शनिवार को जैसे ही पुलिस टीम ने तकिया इलाके में संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी, अपराधियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की.
देसी कट्टा और कारतूस बरामद
इस दौरान दो अपराधी सासाराम के बढ़ियाबाग निवासी रामाशीष शर्मा और कैमूर के बेलौदी गांव निवासी प्रकाश कुमार गुप्ता के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. मौके से पुलिस ने दो देसी कट्टे, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.
आगे की जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ ही सासाराम के एसडीपीओ 2 कुमार वैभव ने अभियान की पुष्टि करते हुए बताया कि इस कार्रवाई में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और अपहृत शिक्षक पूरी तरह सुरक्षित पाए गए. हालांकि, अन्य संभावित मामलों की जांच की जा रही है.
शुक्रवार से ही लापता थे शिक्षक
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक दिलीप कुमार शुक्रवार से ही लापता थे. जब वे कपसियां मध्य विद्यालय से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ही अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया. इसके साथ ही देर रात तक अपराधियों ने परिजनों से फिरौती मांगी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई. जिसके बाद पुलिस तकनीकी जांच के सहारे अपहरण करने वालों तक पहुंच पाई.
(डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










