नहीं चलेगा जात-पात, सिर्फ होगी विकास की बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोखा के बस पड़ाव स्थित सामुदायिक भवन में जमा चुनावी चौपाल मतदाताओं ने कहा-विकास की रूप-रेखा दिखाने वाले को ही वोट नोखा : इस बार के चुनाव में जात-पता नहीं, सिर्फ विकास की बात होगी. जो प्रत्याशी विकास की रूप-रेखा दिखायेंगे, उन्हें वोट दिया जायेगा. प्रत्याशी जिसके पास शहर को स्वच्छ, सुंदर रखने व बनाने […]
विज्ञापन
नोखा के बस पड़ाव स्थित सामुदायिक भवन में जमा चुनावी चौपाल
मतदाताओं ने कहा-विकास की रूप-रेखा दिखाने वाले को ही वोट
नोखा : इस बार के चुनाव में जात-पता नहीं, सिर्फ विकास की बात होगी. जो प्रत्याशी विकास की रूप-रेखा दिखायेंगे, उन्हें वोट दिया जायेगा. प्रत्याशी जिसके पास शहर को स्वच्छ, सुंदर रखने व बनाने की योजना होगी, उसे प्राथमिकता दी जायेगी. चाहे वह कोई भी हो, किसी परिवार का हो.
उक्त बातें प्रभात खबर के तत्वावधान में बस पड़ाव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित चुनावी चौपाल में मतदाताओं ने कही. चुनावी चौपाल में मतदाताओं ने जहां पहले के नगर पंचायत बोर्ड के कारनामों को कोसा, वहीं नये उम्मीदवारों को चुनने में सतर्कता बरतने की अपील की. प्राय: मतदाता एक उम्मीदवार का पढ़ा-लिखा होना जरूरी बतायें, ताकि वह सरकारी पत्रों को अच्छे से समझ अपने नगर के विकास की योजना के क्रियान्वयन में बढ़-चढ़कर भाग ले सके. इसके बाद उसका सामाजिक सरोकार अच्छा होना चाहिए.
सभी लोगों को साथ लेकर चले. जरूरत के अनुसार योजनाओं को प्राथमिकता दे. वही उम्मीदवारों ने कहा कि हम जनता के लिए ही काम करेंगे. नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना, लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाऐं मुहैय्या करना आदि हमारी प्राथमिकता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










