गुरुद्वारे में 15 से शुरू होगा सुखमनी साहिब का पाठ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम ऑफिस : ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग अठखंभवा में पंचम पातिशाह गुरु अर्जुन देव महाराज का 411वां पावन शहीदी गुरु पर्व के अवसर पर आगामी 15 मई से 29 मई तक सुखमनी साहिब का पाठ प्रतिदिन सायंकाल सर्वसाध संगत के सहयोग से किया जायेगा. गुरुद्वारा प्रबंधक महंत बजरंगी दास ने बताया कि 29 मई […]
विज्ञापन
सासाराम ऑफिस : ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग अठखंभवा में पंचम पातिशाह गुरु अर्जुन देव महाराज का 411वां पावन शहीदी गुरु पर्व के अवसर पर आगामी 15 मई से 29 मई तक सुखमनी साहिब का पाठ प्रतिदिन सायंकाल सर्वसाध संगत के सहयोग से किया जायेगा. गुरुद्वारा प्रबंधक महंत बजरंगी दास ने बताया कि 29 मई को ज्येष्ठ शुदी चार को विशेष दीवान रागी जत्था द्वारा कीर्तन प्रवचन होंगे. गुरु अर्जुनदेव को अकबरपुर के पुत्र जहांगीर के जल्लादों ने देलहर में गर्म तवे पर बैठा कर शहीद किया था. इसी कारण शहादत दिवस मनाया जायेगा.
कार्यक्रम की तैयारी में अध्यक्ष डीसी गोयल, सचिव राकेश कुमार मल्होत्रा, बुचुन प्रसाद चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद, सरदार वीरेंद्र सिंह, जोगा सिंह, श्याम सिंह केशरी, महेंद्र सिंह केशरी, बब्लू दास, अशोक चौधरी, धर्मपाल, बेचन चौधरी, मंजू देवी, मिताली कुमारी, जानकारी कुमारी, डाॅ एसएन चौधरी, मनीष कुमार, शिव कुमार, सुरेंद्र पांडेय आदि जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










