पंचायत व वार्डों में चलाये जा रहे ओडीएफ कार्य में आयी तेजी

काराकाट : प्रखंड में चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को सफल बनाने के कार्य में तेजी आ गयी है. वार्ड से लेकर पंचायतों को ओडीएफ घोषित कराने के लिए जन जागरूकता के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि सभी लग गये हैं. दो सप्ताह से अचानक ओडीएफ का कार्य कुछ सुस्त हो गया था, लेकिन […]
काराकाट : प्रखंड में चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को सफल बनाने के कार्य में तेजी आ गयी है. वार्ड से लेकर पंचायतों को ओडीएफ घोषित कराने के लिए जन जागरूकता के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि सभी लग गये हैं. दो सप्ताह से अचानक ओडीएफ का कार्य कुछ सुस्त हो गया था, लेकिन अधिकारियों सहित कार्य में लगे सभी ओडीएफ कर्मियों की कड़ी मेहनत की बदौलत ओडीएफ का कार्य पटरी पर लौट आया है. पंचायत किरही, सोनवर्षा, बाराडीह,
धनहरा, दनवार, अमरथा में जनजागरण के माध्यम से घर- घर जाकर लोगों को खुले में शौच न करने, शौचालय बनाने को प्रेरित किया गया. सभी पंचायतों में नियुक्त नोडल पदाधिकारी, ओडीएफ कर्मी, प्रेरक, जीविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को समझा रहे हैं. बीडीओ अजय शंकर मिश्र, सीओ अनुज कुमार, बीपीआरओ गिरिजेश नंदन, पीओ रोहित कुमार, मुखिया बाराडीह अफरोज आलम, दनवार के विश्वनाथ शर्मा, सोनवर्षा के अवधेश सिंह सभी कार्य में पूरी तरह से जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




