बिहार : सासाराम में बस के अनियंत्रित होकर पलटने से 18 यात्री घायल, चालक फरार

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के मुफसिल थाना अंतर्गत मुरादाबाद गांव के पास आज अहले सुबह एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार 18 यात्री घायल हो गये. सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार रंजन ने बताया कि जिला मुख्यालय सासाराम से कोचक जा रही उक्त यात्री बस के चालक […]
सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के मुफसिल थाना अंतर्गत मुरादाबाद गांव के पास आज अहले सुबह एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार 18 यात्री घायल हो गये. सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार रंजन ने बताया कि जिला मुख्यालय सासाराम से कोचक जा रही उक्त यात्री बस के चालक के एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में बस के संतुलन खो दे देने वह पलट गयी.
वाहनों की टक्कर में पांच लोग जख्मी
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रंजन ने बताया कि बस पलट जाने से कुछ देर के लिये उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा पर बाद में बस को क्रेन के जरिए हटाकर आवागमन चालू करा दिया गया. उन्होंने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




