छात्र की मौत, सड़क जाम

Published at :25 Apr 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र की मौत, सड़क जाम

कोलडिपो के पास हुई घटना, फोरलेन की जाम डेहरी सदर : फोरलेन के सर्विस लेन पर कोल डिपो स्थित शिवम धर्मकांटा के समीप सोमवार को कोचिंग से घर लौटते समय नौवीं कक्षा में पढ़नेवाले 12 वर्षीय विवान गौतम एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. किशोर […]

विज्ञापन
कोलडिपो के पास हुई घटना, फोरलेन की जाम
डेहरी सदर : फोरलेन के सर्विस लेन पर कोल डिपो स्थित शिवम धर्मकांटा के समीप सोमवार को कोचिंग से घर लौटते समय नौवीं कक्षा में पढ़नेवाले 12 वर्षीय विवान गौतम एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. किशोर भेड़िया निवासी अनिल कुमार सिंह का बेटा विवान गौतम है.
घटना दिन में करीब 12 बजे की है. छात्र की मौत की खबर सुनते ही गुस्साये लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया. फोरलेन के जर्जर सर्विस लेन को ठीक कराने व घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया
.
गुस्साये लोगों ने कई ट्रकों के शीशे तोड़ दिये. हालांकि, छात्र को रौंद कर भाग रहे ट्रक को भीड़ ने जब्त कर लिया व शीशे तोड़ दिया. साथ ही टायर का हवा निकाल दिया. जब्त ट्रक का चालक भागने में सफल रहा. इधर, घटना की सूचना पा कर पहुंचे बीडीओ राम पुकार यादव व थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने गुस्साये भीड़ को काफी समझाने व मुआवजे देने आश्वासन पर जाम को हटाया. पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि भेड़िया निवासी अनिल कुमार सिंह का बेटा विवान गाैतम कोचिंग से साइकिल से घर जा रहा था. तभी कोल डिपो स्थित शिवम धर्म कांटा के समीप फोर लेन के सर्विस लेन पर तेज गति से आ रहे ट्रक जेएच 09 बी 5695 में टक्कर मार दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन