सिविल कोर्ट के बाहर जलायीं बिल की प्रतियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम कोर्ट : एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2017 के विरोध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया व स्टेट बार काउंसिल के निर्णय के मुताबिक शुक्रवार को सासाराम के अधिवक्ता एकजुट हो कर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष राममूर्ति सिंह के नेतृत्व में सासाराम व्यवहार न्यायालय के बाहर इसकी प्रति को जलाये. अपनी मांग के समर्थन में समाहर्ता […]
विज्ञापन
सासाराम कोर्ट : एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2017 के विरोध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया व स्टेट बार काउंसिल के निर्णय के मुताबिक शुक्रवार को सासाराम के अधिवक्ता एकजुट हो कर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष राममूर्ति सिंह के नेतृत्व में सासाराम व्यवहार न्यायालय के बाहर इसकी प्रति को जलाये.
अपनी मांग के समर्थन में समाहर्ता रोहतास के सभी विधिक संघ के संयुक्त हस्ताक्षर से ज्ञापन सौंपा गया. 9 बजे के बाज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखा. गौरतलब है कि एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2017 जो लॉ कमीशन द्वारा दिया गया है. इसमें अधिवक्ताओं के अधिकार का हनन किया गया है. यहां तक कि अधिवक्ताओं के स्वतंत्र व निष्पक्ष पेशा पर कुठाराघात किया गया है. इसके चलते सामान्य अधिवक्ता व्यावहारिक तौर पर अपना प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं, जो संवैधानिक व मौलिक अधिकार का हनन भी है.
विधिक संघ के हवाले से बताया गया कि यदि सरकार इस बिल को समाप्त नहीं करती है, तो पूरे देश के अधिवक्ता कठोर कदम उठाने का निर्णय लेंगे. प्रदर्शन में अखौरी मंगलाचरण, नागेंद्र पांडेय, रामाशीष सिंह, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार ओझा, राजेश्वर सिंह, राजेंद्र कुमार, बसंत सिंह, मित्रभान सिंह, जितेंद्र तिवारी, बलवीर श्रीवास्तव, राजेंद्र सोनकर, राघवेंद्र कुमार पांडेय, ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




