चुनाव का कार्यक्रम बदला, पर प्रचार पर नहीं पड़ा कोई असर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम शहर : भले ही निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए पूर्व से घोषित कार्यक्रम पर रोक लगाते हुए नया प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया है. बावजूद इसके नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच संभावित प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ने लगा है. चुनाव मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंच […]
विज्ञापन
सासाराम शहर : भले ही निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए पूर्व से घोषित कार्यक्रम पर रोक लगाते हुए नया प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया है. बावजूद इसके नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच संभावित प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ने लगा है.
चुनाव मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंच कर उन्हें अपने पक्ष में करने की जुगत में लग गये हैं. इसके के लिए प्रत्याशियों ले डोर-टू-डोर जनसंपर्क को तरजीह देना शुरू कर दिया है. चारों शहरी इलाके में वर्तमान समय में प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से जनसंपर्क को ही तरजीह दे रहे हैं.
पहले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के कारण प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर चुनाव की तैयारी को शुरू कर दिया था. सोमवार को अचानक चुनाव पर रोक लगने व इसे कुछ आगे बढ़ाये जाने के प्रस्ताव के बाद भी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के तरीके को नहीं बदला है. सासाराम व डेहरी नगर पर्षद के अलावा नोखा, कोआथ व नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव का तरीके करीब एक समान ही है.
इन क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर आजमाइश में लगे हुए हैं. ऐसे में चारों शहरी इलाके का माहौल पूरी तरह से चुनावी हो चला है. इन चारों क्षेत्रों में सुबह के छह बजे से ही संभावित प्रत्याशी अपने दो-चार समर्थकों के साथ मुहल्लों में घर-घर पहुंचने लगते हैं. पूरे दिन संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. जनसंपर्क का यह अभियान रात के दस बजे तक चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




