ताराचंडी में सरकारी भूमि की मची लूट!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर : शहर के समीप ताराचंडी में बिहार सरकार की भूमि की लूट मची है. रसूखदार व संपन्न लोग अपनी राजनीतिक पहुंच से बिहार सरकार की भूमि को लाल कार्ड के तहत अपने नाम करा कब्जा करने में लगे हैं. इतना ही नहीं बिहार सरकार की भूमि के अतरिक्त निजी जमीनों पर भी इनकी […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : शहर के समीप ताराचंडी में बिहार सरकार की भूमि की लूट मची है. रसूखदार व संपन्न लोग अपनी राजनीतिक पहुंच से बिहार सरकार की भूमि को लाल कार्ड के तहत अपने नाम करा कब्जा करने में लगे हैं. इतना ही नहीं बिहार सरकार की भूमि के अतरिक्त निजी जमीनों पर भी इनकी नजर है. ये लोग अपनी पहुंच से भूमिहीनो की हकमारी कर रहे हैं.
ताराचंडी में भूमिकी लूट खसोट से कभी भी शांति व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है. इनके कारनामे से पीड़ित एक व्यक्ति ने कहा कि संपन्न लोगों को सरकारी भूमि का आवंटन सरकार केसे कर रही है. जिनके नाम सरकारी भूमिका आवंटन हुआ है वे संपन्न लोग है. इनका आलिशान मकान है. अच्छे आमदनी वाले है. इसके विरुद्ध डीएम से गुहार लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










