पावर लिफ्टिंग में सलीम ने जीता स्वर्ण पदक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जम्मू में हुई नेशनल क्लासिक चैंपियनशिप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता सासाराम नगर : शहर के चीकटोली मुहल्ला निवासी सलीम कुरैशी ने पावर लिफ्टिंग के 50 किलो वजन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है. जम्मू में आयोजित नेशनल क्लासिक चैंपियनशिप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त […]
विज्ञापन
जम्मू में हुई नेशनल क्लासिक चैंपियनशिप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता
सासाराम नगर : शहर के चीकटोली मुहल्ला निवासी सलीम कुरैशी ने पावर लिफ्टिंग के 50 किलो वजन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है. जम्मू में आयोजित नेशनल क्लासिक चैंपियनशिप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. सलीम के घर बधाई देनेवालों का तांता लग गया. इसके पिता मोहम्मद मौसीम कुरैशी ने कहा कि बेटे की सफलता पर बेहद खुशी हुई. 10 वर्ष की उम्र से ही इस का झुकाव पावर लिफ्टिंग की ओर था. शहर में रॉक जीम में गत 10 वर्षों से प्रैक्टिस करता रहा हूं.
कोच राजेश सर व नलिन सर ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया है. कोच नलिन पुष्कर ने बता���ा कि सलीम आगे और बेहतर करेगा. इसमें कुछ करने का जज्बा है. पिछले वर्ष तीन जनवरी 2016 को जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया. मात्र एक वर्ष में इसने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










