अपराधियों ने महिला से 49 हजार रुपये लूटे

अकोढ़ीगोला : तीन बाइक सवारों ने एक महिला से 49 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना करीब पांच बजे की है. अर्जुन बिगहा निवासी सोने लाल सिंह की पत्नी आरती कुमारी देवी अपने भाई कृष्णा कुमार के साथ पंजाब नेशनल बैंक की अकोढ़ीगोला शाखा से 49 हजार रुपये निकाल कर अाॅटो से आयरकोठा […]
अकोढ़ीगोला : तीन बाइक सवारों ने एक महिला से 49 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना करीब पांच बजे की है. अर्जुन बिगहा निवासी सोने लाल सिंह की पत्नी आरती कुमारी देवी अपने भाई कृष्णा कुमार के साथ पंजाब नेशनल बैंक की अकोढ़ीगोला शाखा से 49 हजार रुपये निकाल कर अाॅटो से आयरकोठा पहुंची. भाई साइकिल से आयरकोठा आया. दोनों साथ आयरकोठा से साइकिल पर सवार होकर अपने गांव अर्जुन बिगहा जा रहे थे. रास्ते में अर्जुन बिगहा मोड़ से आगे मुर्गी फार्म के समीप एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पहुंच कर साइकिल को घर लिया. पीड़िता ने बताया कि अपराधियों ने रुपये वाला पॉलीथिन छीनने लगे.
महिला अपने भाई के साथ छीना झपटी करने लगी. दोनों अपराधियों ने लपड़ थपल करके थैला छीना व बाइक पर सवार होकर तीनों फरार हो गये. पीड़िता ने दरिहट थाना अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी गजेंद्र पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया की बैंक का सीसीटीवी कैमरे की जांच की जायेगी. अपराधियों तक पहुंचने के लिए सभी प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










