बिजली बिल को लेकर परेशान हैं उपभोक्ता

Published at :20 Mar 2017 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल को लेकर परेशान हैं उपभोक्ता

नोखा : छह माह से बिजली की मीटर रीडिंग नहीं होने से बिजली विभाग ने हजारों का बिल दे दिया. अब ज्यादा बिल होने के बाद बिजली विभाग ने कनेक्शन को काटने का नोटिस दे कर बिजली जलाने पर प्राथमिकी करने की बात कह रहा है. इससे लोग परेशान हैं. ठेकही के बलिरामपुर में रामायण […]

विज्ञापन

नोखा : छह माह से बिजली की मीटर रीडिंग नहीं होने से बिजली विभाग ने हजारों का बिल दे दिया. अब ज्यादा बिल होने के बाद बिजली विभाग ने कनेक्शन को काटने का नोटिस दे कर बिजली जलाने पर प्राथमिकी करने की बात कह रहा है. इससे लोग परेशान हैं.

ठेकही के बलिरामपुर में रामायण चौधरी का 22 हजार, राज कुमार का 22 हजार, लव कुश, कन्हैया सिंह दोनों का 30 हजार सहित कई लोगों का बिल अधिक आया है. विभाग बिल जमा करने का दबाव बना रहा है. जबकि इसमें सुधार के लिए कई बार गुहार लगायी ,लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है.
इस संबंध में विभागीय एसडीओ सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मीटर रीडिंग करने के लिए फ्रेंचाइजी नहीं मिल पा रही है. कई को कहा गया. लेकिन कोई तैयार नहीं हो रहा है. इसलिए ऐसी स्थिति है. गलत बिल के लिए सुधार सासाराम में किया जा रहा है. मार्च के बाद नोखा प्रखंड में भी शिविर लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन