ट्रायल में शामिल होंगे सैकडों खिलाडी

Published at :06 Mar 2014 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रायल में शामिल होंगे सैकडों खिलाडी

प्रभात खबर टी-20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी सासाराम (कार्यालय) : प्रभात खबर द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रायल में रोहतास जिले से सैकडों खिलाडी शामिल होंगे. इस प्रतियोगिता के लिए सात व आठ मार्च को न्यू स्टेडियम फजलगंज में खिलाडियों के चयन के लिए ट्रायल रखा गया है. वरीय व अनुभवी खिलाडी योग्यता […]

विज्ञापन

प्रभात खबर टी-20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी

सासाराम (कार्यालय) : प्रभात खबर द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रायल में रोहतास जिले से सैकडों खिलाडी शामिल होंगे. इस प्रतियोगिता के लिए सात व आठ मार्च को न्यू स्टेडियम फजलगंज में खिलाडियों के चयन के लिए ट्रायल रखा गया है. वरीय व अनुभवी खिलाडी योग्यता व तजुरबा के आधार पर 16 सदस्यीय रोहतास जिले की टीम का चयन किया जायेगा.

ट्रायल में सफल प्रतिभागियों को ही 11 मार्च को इसी स्टेडियम में कैमूर के साथ होने वाले मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इच्छुक खिलाडी ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित हो रहे आवेदन पत्र को स्थानीय कार्यालय में जमा करा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. नॉक आउट श्रेणी के इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए खिलाडियों को अपने किट के साथ आना होगा, जबकि गेंद, विकेट व अन्य सामग्री की व्यवस्था प्रभात खबर प्रबंधन करेगा.

समन्वयक विनय कृष्ण ने बताया कि सात व आठ मार्च को सुबह साढे आठ बजे से ट्रायल के लिए खिलाडियों का पंजीकरण होगा. इसके बाद साढे नौ बजे से ट्रायल शुरू होगा जो संध्या चार बजे तक चलेगा. बगैर पंजीकरण कराये खिलाडियों को ट्रायल में शामिल होने का मौका नहीं मिल सकेगा. ट्रायल के बाद चयन समिति द्वारा आठ मार्च को शाम में टीम में चयनित खिलाडियों की सूची जारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन