बढ़ रहा पीलिया का प्रकोप

सासाराम (ग्रामीण) : शहर में पीलिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. इस रोग से काफी संख्या में लोग आक्रांत हो रहे हैं. जिला प्रशासन इसके लिए पीएचइडी को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पीएचइडी ने इसे खारिज कर दिया. जिला प्रशासन का मनाना है कि घटिया पेयजल आपूर्ति के कारण तेजी से पीलिया फैल […]
सासाराम (ग्रामीण) : शहर में पीलिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. इस रोग से काफी संख्या में लोग आक्रांत हो रहे हैं. जिला प्रशासन इसके लिए पीएचइडी को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पीएचइडी ने इसे खारिज कर दिया. जिला प्रशासन का मनाना है कि घटिया पेयजल आपूर्ति के कारण तेजी से पीलिया फैल रहा है. मामला जो भी हो लेकिन मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. लोग प्राइवेट नर्सिग होम की शरण में जाने को मजबूर है. इससे मरीजों का जेब से ज्यादा रुपये खर्च हो रहे हैं. विभागों के आरोप-प्रत्यारोप में शहरवासी पीस जा रहे हैं. राज्य सरकार ने इस पर तेजी से कार्रवाई नहीं किया तो मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है.
अस्पताल में है संसाधनों का संकट : सदर अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं है. अस्पताल में सेरम ब्लूरिवीन की कमी है, जिससे जांच असंभव हो जाता है. लैब टेक्निशियनों का पद भी खाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










