बजट में सबके लिए कुछ न कुछ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

बजट देखने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग सासाराम कार्यालय : आम बजट पेश हुआ. सुबह से ही लोग आम बजट का इंतजार कर रहे थे. छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग घरों में टीवी से चिपके रहे. वहीं, बाजार में टीवी की दुकानों पर आम बजट देखने के लिए लोगों की […]
विज्ञापन
बजट देखने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग
सासाराम कार्यालय : आम बजट पेश हुआ. सुबह से ही लोग आम बजट का इंतजार कर रहे थे. छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग घरों में टीवी से चिपके रहे. वहीं, बाजार में टीवी की दुकानों पर आम बजट देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया.
बजट भाषण समाप्त होते ही लोगों ने बजट की समीक्षा शुरू हो गयी. विभिन्न तबकों व पेशों से जुड़े लोगों की भिन्न-भिन्न प्रतिक्रिया रही. किसी ने आम बजट की सराहना की, तो किसी ने बजट में बेरोजगारों को भुलाने की बात कहीं. व्यवसायी खुश, तो महिलाएं इनकम टैक्स में विशेष छूट नहीं मिलने पर मायूस हुईं. डाकघरों से पासपोर्ट बनाने की घोषणा की सभी ने सराहना की. ऑनलाइन टिकट लेने पर सर्विस चार्ज को खत्म किया गया है.
साथ ही पांच लाख तक के आय पर पांच प्रतिशत टैक्स कम करने का भी नौकरीपेशावालों ने स्वागत किया. साथ ही पार्टियों पर शिकंजा कसने के लेकर बजट की सराहना की गयी है़ पार्टियों को दो हजार रुपये से अधिक के चंदों का खुलासा करना होगा. रेलवे के विकास कार्यों की भी सराहना की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




