37 करोड़ का है बकाया

Published at :25 Feb 2014 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
37 करोड़ का है बकाया

पत्थर, बालू व चूना पत्थर मामले में उदासीनता सासाराम( नगर) : पत्थर, बालू व चूना पत्थर से जुड़े जिले के 31 पूर्व पट्टेधारियों पर खान विभाग का 37 करोड़ से भी अधिक रुपये का बकाया है. बकायेदारों में डेहरी के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह समेत […]

विज्ञापन

पत्थर, बालू व चूना पत्थर मामले में उदासीनता

सासाराम( नगर) : पत्थर, बालू व चूना पत्थर से जुड़े जिले के 31 पूर्व पट्टेधारियों पर खान विभाग का 37 करोड़ से भी अधिक रुपये का बकाया है. बकायेदारों में डेहरी के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हैं. इनसे वसूली के लिए विभाग ने अलग अलग सर्टिफिकेट केस चलाया है.

बकायेदारों को विभाग ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर 15 दिन में बकाये की राशि जमा करने का निर्देश दिया है. जिन बकायेदारों को राशि जमा करने हेतु विभाग के अपर सचिव सह निदेशक घनश्याम प्रसाद दफ्तुआर ने निर्देश दिया है, उनमें 25 पत्थर, तीन बालू व तीन चूना पत्थर के पूर्व पट्टेधारी हैं. विभाग के फरमान से पूर्व पट्टेधारियों में भी बेचैनी पैदा हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन