देशी व अंग्रेजी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

Published at :02 Jan 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
देशी व अंग्रेजी शराब के साथ दो लोग  गिरफ्तार

दो जगहों पर छापेमारी कर 30 पाउच देशी व 50 बोतल अंगरेजी शराब जब्त डेहरी ऑन सोन : नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात दो जगहों पर छापेमारी कर 30 पाउच देशी व 50 बोतल अंगरेजी शराब जब्त की. इस मामले में पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. तीसरा धंधेबाज […]

विज्ञापन

दो जगहों पर छापेमारी कर 30 पाउच देशी व 50 बोतल अंगरेजी शराब जब्त

डेहरी ऑन सोन : नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात दो जगहों पर छापेमारी कर 30 पाउच देशी व 50 बोतल अंगरेजी शराब जब्त की. इस मामले में पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. तीसरा धंधेबाज पुलिस को चकमा दे कर भागने में सफल रहा.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र बारह पत्थर व पानी टंकी स्थित धन टोलिया मुहल्ले में छापेमारी कर पत्थर मुहल्ला से झारखंड निर्मित 30 पाउच देशी शराब के साथ उसी मुहल्ला के निवासी रिंकू पासवान व पून पासवान को गिरफ्तार किया गया. वहीं, धनटोलिया मुहल्ले के एक घर से 750 मिली लीटर 50 अंगरेजी शराब जब्त की गयी. धंधेबाज जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ राजा भागने में सफल रहा. जितेंद्र कुमार गुप्ता एक प्रतिष्ठित सरकारी नर्स का बेटा है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन