नये वर्ष पर देश को साफ-सुधरा रखने का लें संकल्प : रामधनी

करगहर रोहतास : नये वर्ष के अवसर पर हर नागरिक को देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए तथा स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. उक्त बातें रविवार को नये वर्ष के आगमन पर इटवाडीह में आयोजित पिकनिक के अवसर पर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा […]
करगहर रोहतास : नये वर्ष के अवसर पर हर नागरिक को देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए तथा स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. उक्त बातें रविवार को नये वर्ष के आगमन पर इटवाडीह में आयोजित पिकनिक के अवसर पर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि हर नये वर्ष पर हर व्यक्ति को एक कार्य पूरा करने का संकल्प लेकर उस पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिकनिक के बहाने सभी पुराने दोस्तों शुभचिंतकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर खाना खाने तथा एक दूसरे के विचारों से अवगत होने का मौका मिलता है. पिकनिक में हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने लिट्टी चोखा तथा
सेवई का लुत्फ उठाया और एक दूसरे को नये वर्ष की बधाइयां दीं. मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाहा, राजद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मंडल, निर्मल दुबे, डॉ सुकदेव सिंह, गुप्तेशवर नाथ दुबे, धनंजय सिंह, मिथलेश सिंह, अनिल राय तेज प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, सूर्यवंश पटेल, बनारसी सिंह, उदय प्रताप सिंह, रामप्रवेश सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, अजय सिंह, संजय सिंह, परशुराम पांडेय सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




