कहीं पिकनिक, तो कहीं प्रीतिभोज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

जिले अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बढ़ी हलचल सासाराम शहर : साल 2016 को विदाई देने व नूतन वर्ष 2017 के अभिनंदन की तैयारी शहर में जोर-शोर से चल रही है. कहीं पर लोग होटल, रेस्तरां, नाइट क्लब में जश्न मनायेंगे, तो कुछ मां ताराचंडी धाम, मांझर कुंड, धुआं कुंड, इंद्रपुरी बराज, दुर्गावती जलाशय, तुतला […]
विज्ञापन
जिले अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बढ़ी हलचल
सासाराम शहर : साल 2016 को विदाई देने व नूतन वर्ष 2017 के अभिनंदन की तैयारी शहर में जोर-शोर से चल रही है. कहीं पर लोग होटल, रेस्तरां, नाइट क्लब में जश्न मनायेंगे, तो कुछ मां ताराचंडी धाम, मांझर कुंड, धुआं कुंड, इंद्रपुरी बराज, दुर्गावती जलाशय, तुतला भवानी, शेरशाह मकबरा, नेहरू शिशु उद्यान आदि स्थानों पर दिव्य प्राकृतिक छटा के बीच नव वर्ष का स्वागत करेंगे. कई होटलों में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है.
युवाओं की टोली नववर्ष पर कुछ नया करने की प्लानिंग में जुटी है़ कहीं-कहीं पर तो अभी से ही फिल्मी गानों की धुन पर डांस व मस्ती का दौर जारी है. कहीं पिकनिक, तो कहीं प्रीतिभोज का आयोजन किया जाना है. स्कूली बच्चों ने तो शहर की सड़कों पर रंगोली बना कर नव वर्ष के स्वागत की मंशा पाल रखी है.
डिजिटल युग में भी ग्रिटिंग्स कार्ड्स का क्रेज बरकरार: डिजिटल युग का दौर शुरू हो जाने के बाद भी आज भी लोगों के बीच ग्रिटिंग्स का क्रेज बरकरार है. शहर के एक दुकान पर ग्रिटिंग्स खरीदने पहुंची छात्रा दिव्या, नेहा, सुहानी, कृतिका आदि ने बताया कि भले हीं डिजिटल के दौर शुरू हो चुका है. लोग व्हाट्सप, फेसबुक व ट्वीटर के माध्यम से अपने सगे-संबंधियों व दोस्त प्रेमियों को नव वर्ष की अग्रिम बधाई दे रहे हैं. लेकिन, ग्रिटिंग्स कार्ड का अपना अलग ही महत्व है.
रेस्टोरेंट में लेंगे लजीज व्यंजनों का मजा: नव वर्ष को लेकर शहर के रेस्टोरेंट व होटलों में वृहद तैयारी की गयी है. हर किसी के मनोनुकूल व्यंजन की तैयारी की जा रही है. साधारण से लेकर विशेष प्रकार के लजीज व्यंजन का मजा लोगों को चखाने को लेकर होटलों में अलग तरह की तैयारी की जा रही है.
सिनेमा हॉल में बढ़ेगा शो: शहर के सिनेमा हॉल में लोगों की भीड़ को देखते हुए तीन शो की बजाय चार से पांच शो तक चलाने की योजना बनायी जा रही है. खास कर युवाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अलग से टिकट खिड़की की व्यवस्था भी की जा सकती है.
नेहरू उद्यान में बच्चों की रहेगी धूम
शहर के नेहरू शिशु उद्यान सहित अन्य पार्कों में नव वर्ष सेलिब्रेशन को लेकर बच्चों की टोली अपना जुगाड़ फिट करना शुरू कर दिया है. कोई पिकनिक मनाने की योजना में मशगुल है तो कोई फिल्मी गानों की धुन पर मस्ती में डांस की योजना बनाने में लगा है. बच्चों की टोली पिकनिक की तो बुजुर्गों की जमात मठ-मंदिरों में पूजा पाठ की योजना बनाने में लगे हैं. हर साल की भांति इस साल भी मां ताराचंडी धाम, कुराइच स्थित महावीर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है.
मनचलों पर होगी पैनी नजर
नव वर्ष के अवसर पर उत्साह में लीन लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है. खास कर शहर में निकलने वाली महिला व युवतियों के साथ बदसलूकी करने वालों पर नकेल के लिए सादा लिवास में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. सासाराम डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि सभी पिकनिक स्पॉट पर सादा लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




