बच्चों ने हाइड्रोलिक पावर प्लांट बना बताये फायदे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शनी. डेस्टिनी स्कूल में लगा आर्ट एंड क्राफ्ट मेला डेहरी कार्यालय : विज्ञान प्रर्दशनी में स्कूली बच्चों ने लोगों को हाइड्रोलिक पावर प्लांट से होनेवाले फायदे व अन्य गुणों के बारे में बताया़ शनिवार को पहलेजा के पास स्थित डेहरी डेस्टिनी स्कूल परिसर में उक्त विद्यालय के बच्चों द्वारा लगाये गये आर्ट एंड क्रॉफट मेला […]
विज्ञापन
प्रदर्शनी. डेस्टिनी स्कूल में लगा आर्ट एंड क्राफ्ट मेला
डेहरी कार्यालय : विज्ञान प्रर्दशनी में स्कूली बच्चों ने लोगों को हाइड्रोलिक पावर प्लांट से होनेवाले फायदे व अन्य गुणों के बारे में बताया़ शनिवार को पहलेजा के पास स्थित डेहरी डेस्टिनी स्कूल परिसर में उक्त विद्यालय के बच्चों द्वारा लगाये गये आर्ट एंड क्रॉफट मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का लोगों जम कर आनंद उठाया़ यूकेजी की छात्रा सोनिया सिंह ने अपने स्कूल के संबंध में विभिन्न तरह की जानकारी लोगों को दे रही थी़ वन व पर्यावरण को लेकर भी छात्र-छात्राओं ने काफी आकर्षक मॉडल बनाये.
छात्रों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर गुपचुप, समोसा, पापड़ी चार्ट, गुलाब जामुन, मोमोन आदि की भी खुब बिक्री हुई. विद्यालय के डायरेक्टर विजय सिंह व राकेश सिंह, प्रचार्य डॉ नर्मदा सिंह, उपप्रचार्य गीता सिंह, शिक्षिका दर्शना, नाजरीन, पुष्पा, शिक्षक अरविंद, विपुल आदि ने उत्साहित बच्चों के उत्साहवर्द्धन में काफी मदद किया. प्रदर्शनी में उपस्थित अभिभावकों ने इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया.
डेस्टिनी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाये विभिन्न तरह के मॉडल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




