विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published at :23 Dec 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सासाराम नगर : अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू सासाराम रोहतास शहर में शेरशाह सूरी उर्दू विश्वविद्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी अजीजी ने कहा कि शेरशाह सुरी की कर्मस्थली सासाराम एक एेतिहासिक नगरी है. सासाराम में उर्दू भाषियों की बहुत बड़ी संख्या है. शेरशाह मुसिलम वेलफेयर सोसाईटी ने मुख्यमंत्री को चार सूत्री मांगों […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू सासाराम रोहतास शहर में शेरशाह सूरी उर्दू विश्वविद्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी अजीजी ने कहा कि शेरशाह सुरी की कर्मस्थली सासाराम एक एेतिहासिक नगरी है. सासाराम में उर्दू भाषियों की बहुत बड़ी संख्या है.
शेरशाह मुसिलम वेलफेयर सोसाईटी ने मुख्यमंत्री को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसमें विश्वविद्यलय खोलने के अलावा शेरशाह मकबरा की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, मकबरा के चारों तरफ समुचित लाइट की व्यवस्था व सौंदर्यीकरण करने व बाहर से आये पर्यटकों के लिए शेरशाह के नाम से धर्मशाला का निर्माण करा ने मुख्य रूप से है. इस मौके पर अध्यक्ष पप्पु पठान, उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान, सचिव फिराक कुरैशी, अरशद हुसैन, राजू, मुन्ना बेग, नजीर कुरैशी, अनवर मंसूरी सेराजी, डब्लू कुरैशी, मुमताज मास्टर, कलाम अंसारी आदि थे. टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया.
इसमें संघ ने टीइटी में होनेवाली बहाली प्रक्रिया को पुनः चालू करने, टीइटी की बहाली सुनिश्चित करने, फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार करने व दोषी अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग की गयी़ बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ ने जो ज्ञापन सौंपा उसमें मुख्य रूप से ऑटो चालकों के प्रति पुलिस की ज्यादती, चालकों के बेरहमी से पिटाई करने, मामले की किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने, दैनिक टैक्स अधिक लेने, एमवीआइ द्वारा मनमाना जुर्माना वसूलने आदि मांग शामिल है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रमंडल अर्द्ध कुशल मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंप कर सभी कार्यरत अर्द्ध कुशल मजदूर को जल मित्र के नाम से मानदेय पर स्थायी नियमित रूप से रखने, विभाग द्वारा छह माह तक अर्द्ध मजदूरों से काम पूरा कर हटा दिया जाता है.
जबकि, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में हर घर नल का जल मुख्य योजना है. पीएचडी डिग्रीधारी संघ ने भी ज्ञापन सौंप कर सहायक प्रचार्य बहाली 2009 के पहले पंजीकृत एवं उपाधि प्राप्त पीएचडी डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के संबंध में अधिसूचना को लागू करने की मांग की गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन