जेवीएल के मजदूरों ने की हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

प्रबंधन ने लगाया जबरदस्ती हड़ताल करने का आरोप डेहरी सदर : स्थानीय पहलेजा स्थित झूला वनस्पति लिमिटेड (जेवीएल) मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया. गुरुवार को हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ रोष प्रकट किया. हड़ताल के कारण कंपनी में कार्य बुधवार से बंद है. हड़ताली मजदूरों ने […]
विज्ञापन
प्रबंधन ने लगाया जबरदस्ती हड़ताल करने का आरोप
डेहरी सदर : स्थानीय पहलेजा स्थित झूला वनस्पति लिमिटेड (जेवीएल) मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया. गुरुवार को हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ रोष प्रकट किया. हड़ताल के कारण कंपनी में कार्य बुधवार से बंद है. हड़ताली मजदूरों ने कंपनी के प्रबंधक पर विगत दिनों मांगों को लेकर हुई समझौते से मुकरने का आरोप लगाया.
वहीं, कंपनी के प्रबंधक ने मजदूरों पर मांग पूरा करने के बाद भी जबरदस्ती हड़ताल करने का आरोप लगाया. हड़ताली मजदूर रामजी प्रसाद, सरोज कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, रामाशीश चौधरी, वीरेंद्र ओझा, मनोज कुमार, नरेश कुमार, प्रभुनाथ यादव, अखिलेश कुमार, अजय आदि व हड़ताल का नेतृत्व कर रहे निर्दोष पांडेय ने बताया कि कंपनी के मजदूरों द्वारा जनवरी में वेतन वृद्धि, भविष्य निधि, स्वास्थ्य बीमा आदि सुविधा को मांगों को ले कर हड़ताल किया था. श्रम अधीक्षक के समय मैनेजमेंट द्वारा कंपनी के मजदूरों व कर्मियों को फरवरी तक मांगों को पूरा करने को लेकर समझौता हुआ था.
लेकिन, कई माह बित गये, अब तक कंपनी के मैनेजमेंट द्वारा पूरा नहीं किया गया. इसके कारण विवश होकर हड़ताल करना पड़ा. जेवीएल के जीएम सुरेंद्र केशरवानी ने कहा कि जनवरी में हड़ताल के दौरान समझौते के अंतर्गत मजदूरों को कंपनी के क्षमता के अनुसार सुविधा दी जा रही है़ जबरदस्ती मजदूरों द्वारा हड़ताल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




