बाइक चोर पकड़ाया, ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस को सौंपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिमरी : अनुमंडल अंतर्गत सिमरी बख़्तियारपुर-सोनवर्षा राज एचएच 107 स्थित पहाड़पुर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में पहाड़पुर गांव निवासी मो मेराज आलम के पुत्र शाहनवाज आलम ने बताया कि रविवार शाम मेरी बाइक बीआर 19 डी 4550 […]
विज्ञापन
सिमरी : अनुमंडल अंतर्गत सिमरी बख़्तियारपुर-सोनवर्षा राज एचएच 107 स्थित पहाड़पुर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में पहाड़पुर गांव निवासी मो मेराज आलम के पुत्र शाहनवाज आलम ने बताया कि रविवार शाम मेरी बाइक बीआर 19 डी 4550 बाजार में एक पान दुकान के पास खड़ी थी.
अचानक एक चोर खड़ी गाड़ी को लेकर पूरब दिशा स्थित सोनवर्षाराज की ओर तेज रफ्तार से स्टार्ट कर भागने लगा. इसी दौरान लोगों की नजर बाइक लेकर भागते चोर पर पड़ी. इसके बाद लोगों ने भागते चोर का पीछा किया. जिसे मुरली चौक के पास पकड़ा गया. उसे पकड़ कर ग्रामीण पहाड़पुर बाजार लाये. वहां चोर को लोगों ने खूब पीटा भी.
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर पहुंचे बख़्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने चोर को अपने कब्जा में लेकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. वहीं चोर बोलचाल से बंगाल का रहने वाला लग रहा है और अपना नाम राजकुमार उर्फ प्रशांत उर्फ प्रसाद बता रहा है. इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है. वहीं चोर की पिटाई के संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. अपराधी को कानून सजा देगी और कानून हाथ में लेकर पीटने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










