अमृतपान कर 70 लोग बने खालसा

Published at :19 Dec 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
अमृतपान कर 70 लोग बने खालसा

सासाराम कार्यालय : गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव समागम के अवसर पर रविवार को चाचा फग्गुमल गुरुद्वारा में अमृत संचार समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में 70 लोग अमृतपान कर खालसा बने. इस संबंध में गुरुद्वारा के जत्थेदार सरदार सर्वजीत सिंह खालसा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा श्री अमृतसर प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में […]

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव समागम के अवसर पर रविवार को चाचा फग्गुमल गुरुद्वारा में अमृत संचार समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में 70 लोग अमृतपान कर खालसा बने. इस संबंध में गुरुद्वारा के जत्थेदार सरदार सर्वजीत सिंह खालसा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा श्री अमृतसर प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में अमृतपान कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

गुरुद्वारे में इस महीने यह तीसरा आयोजन है. मौके पर प्रधान स. राजेंद्र सिंह, स. सुमेर सिंह, स. चरणजीत सिंह, स. मोहित सिंह, स. जामवंत सिंह, स. रणजीत सिंह, स. गुरु प्रीत सिंह, स. मेहरबान सिंह, माया कौर, सुधा कौर, अनीता कौर, मीरा कौर, दर्शन कौर, नवनीत कौर, हरमीत कौर, आनंदी कौर, कुलदीप सिंह सलूजा, त्रिलोक सिंह, ज्योति कौर, संदीप सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन