कैदियों ने पीड़ितों को दिया अपनी कमाई का हिस्सा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी के हाथों पीड़ितों के परिजनों को दिये गये चेक सासाराम : बिहार अपराध पीड़ित कल्याण न्यास नियमावली के 2013 के आलोक में जिलाधिकारी ने जिला के अपराध पीड़ित 12 परिवार के सदस्यों के बीच चेक का वितरण किया. इसकी जानकारी देते हुए सासाराम मंडल कारा के अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि अपराध […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी के हाथों पीड़ितों के परिजनों को दिये गये चेक
सासाराम : बिहार अपराध पीड़ित कल्याण न्यास नियमावली के 2013 के आलोक में जिलाधिकारी ने जिला के अपराध पीड़ित 12 परिवार के सदस्यों के बीच चेक का वितरण किया. इसकी जानकारी देते हुए सासाराम मंडल कारा के अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि अपराध से पीड़ित परिवार के कल्याण हेतु इस समिति का गठन हुआ था. इसके पदेन अध्यक्ष उस जिले के जिलाधिकारी होते हैं, जिसमें जिला/केंद्रीय मंडल कारा के कारा अधीक्षक सचिव, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला प्रोवेशन पदाधिकारी सदस्य होते हैं.अपराध करने वाले अपराधी जो सजायाफ्ता है
उनकी पारिश्रमिक का एक भाग उस पीड़ित परिवार को दिया जाता है. जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने यमुना सिंह, बारमती देवी, विपिन बिहारी सिंह, बिंदु कुंअर, पार्वती देवी, धनरजिया कुंअर, मालती देवी, प्रेमलता देवी, फातिमा खातून और भगवान सिंह के बीच चेक का वितरण किये. जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में इस मौके पर जिला प्रोवेशन पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता व प्रशांत कुमार बिष्ट मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




