शराबबंदी बेअसर, धड़ल्ले से चल रहा शराब का धंधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

मोबाइल से हो रही शराब की डिलिवरी अकोढ़ीगोला : नीतीश सरकार द्वारा राज्य में लागू किया गया शराबबंदी कानून यहां विफल साबित हो रहा है. क्षेत्र में अवैध देशी व विदेशी शराब का कारोबार जोरो पर है. शादी विवाह के मौसम होने के कारण शराब कारोबारियों की चांदी कट रही है. तिलक व विवाह में […]
विज्ञापन
मोबाइल से हो रही शराब की डिलिवरी
अकोढ़ीगोला : नीतीश सरकार द्वारा राज्य में लागू किया गया शराबबंदी कानून यहां विफल साबित हो रहा है. क्षेत्र में अवैध देशी व विदेशी शराब का कारोबार जोरो पर है. शादी विवाह के मौसम होने के कारण शराब कारोबारियों की चांदी कट रही है. तिलक व विवाह में शराबी छककर शराब का मजा ले रहे हैं. उन्हें किसी का भय नहीं होता. पुलिस भी इन कार्यक्रमों में छापेमारी करने की जहमत नहीं उठाती है. सूत्रों के अनुसार अकोढ़ीगोला, बराढ़ीगोला पुल, प्रेमनगर, बाक, गम्हरिया आदि गावों में शराब की खूब बिक्री हो रही है. इसमें अच्छी कमाई होने के कारण इस कारोबार में युवा की रुचि काफी बढ़ रही है.
कारोबारी शराबियों से मोबाइल पर संपर्क करते हैं और शराब की निश्चित स्थान पर डेलिवरी करते हैं. कारोबारी को सर्दी का लाभ मिल रहा है. शाम होते ही धंधेबाज शॉल, स्वेटर व कोट के अंदर शराब को रखकर निश्चित स्थानों पर शराब को पहुंचाते हैं. पुलिस वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कभी-कभार छापेमारी करती है तो कुछ दिन सबकुछ ठीक रहता है
लेकिन कारोबारी फिर से सक्रिय हो जाते हैं. विदित हो कि पिछले माह पुलिस ने गम्हरिया गांव से एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. युवक के कोट से देसी शराब के सात पाउच बरामद किये गये थे. वह घूम-घूम कर शराब बेचने का कारोबार किया करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




