पाली रोड में नाले में पलटी कार

डेहरी : शहर के पाली रोड में फोर लेन पुल के समीप सोमवार की दोपहर एक कार के नाले में पलट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गयी. अच्छी बात यह रही कि कार में सवार कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. आसपास के लोगों के सहयोग से कार सवारों को कार से बाहर […]
डेहरी : शहर के पाली रोड में फोर लेन पुल के समीप सोमवार की दोपहर एक कार के नाले में पलट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गयी. अच्छी बात यह रही कि कार में सवार कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. आसपास के लोगों के सहयोग से कार सवारों को कार से बाहर निकाला गया. क्रेन के सहयोग से कार को नाले से बाहर निकाल कर कार सवार लेते गये. वे कहां के रहने वाले थे यह आस-पास के लोग नहीं जानते. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त स्थल पर वाहन दुर्घटना की कोई सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










