गिरफ्तारी के विरोध में फूटा गुस्सा

सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई ने फूंका सीएम का पुतला सासाराम (ग्रामीण) : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को पटना में प्रदर्शन के दौरान की गयी गिरफ्तारी के विरोध में शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. संघ के […]
सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई ने फूंका सीएम का पुतला
सासाराम (ग्रामीण) : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को पटना में प्रदर्शन के दौरान की गयी गिरफ्तारी के विरोध में शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.
संघ के नेताओं ने कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी बिजली बिल से संबंधित धरना में समर्थन किया तथा कहा कि राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल व तानाशाह है. नेताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. प्रदर्शनकारियों में रवि प्रकाश, विवेक राणा, शैलेंद्र सिंह, शशि प्रकाश, पवन कुमार राय, देव लाल शामिल थे. प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व मनीष सिंह व शांतनु कुमार सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










