15 हजार से अधिक की टिकट बुकिंग पर लगेगा पैन कार्ड

सासाराम शहर : रेल टिकट के जरिए कालाधन को सफेद करने का खेल उजागर होते ही रेलवे ने कई नियम बदल दिये. अब 15 हजार रुपये से अधिक मूल्य के टिकट पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा टिकट कैंसिल कराने पर उसका पैसा चेक या एकाउंट के जरिये मिलेगा. मंगलवार की […]
सासाराम शहर : रेल टिकट के जरिए कालाधन को सफेद करने का खेल उजागर होते ही रेलवे ने कई नियम बदल दिये. अब 15 हजार रुपये से अधिक मूल्य के टिकट पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.
इसके अलावा टिकट कैंसिल कराने पर उसका पैसा चेक या एकाउंट के जरिये मिलेगा. मंगलवार की रात से पांच सौ व एक हजार के नोट पर पाबंदी लगने के बाद कालाधन रखे लोग उसे सफेद करने की जुगत लगे हैं. गुरुवार को ऐसे कई मामले सामने आये लोग लाखों रुपये का टिकट करा रहे हैं. बाद में वह इसे रद्द करा कर रिकार्ड में दिखा सकेंगे.
ऐसे मामले खुलने पर रेल अधिकारी सक्रिय हो गये हैं. गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया कि अब 15 हजार से अधिक मूल्य का टिकट बनवाने पर यात्रियों को आरक्षण फाॅर्म के साथ पैन कार्ड की फोटो कापी लगानी होगी. इसके अलावा नौ से 11 नवंबर तक 10 हजार रुपये या इससे अधिक का टिकट रिफंड चेक या एकाउंट के जरिये मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










