खुली नालियां दे रहीं हादसे को बुलावा

सासाराम शहर : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या. 21 में बजबजाती नालियां व सड़क पर पसरी गंदगी विकास कार्यों के दावे की हवा निकाल रही है. वार्ड में खुली पड़ी नालियां दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है. नाली में गिर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं. स्कूली बच्चों को इसी खुली नाली के […]
सासाराम शहर : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या. 21 में बजबजाती नालियां व सड़क पर पसरी गंदगी विकास कार्यों के दावे की हवा निकाल रही है. वार्ड में खुली पड़ी नालियां दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है. नाली में गिर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं. स्कूली बच्चों को इसी खुली नाली के किनारे से होकर स्कूल जाना पड़ता है.
अगर जरा सा भी पैर फिसला तो वे नाली में गिर गंभीर रूप से चोटिल हो सकते हैं. मौत को आमंत्रण दे रही नालियों को ढकने के लिए अब तक स्लैब की व्यवस्था नहीं हो सकी है. जलनिकासी नहीं होने के कारण वार्ड की गलियों में बरसात के मौसम में पानी जम जाता है. नालियों का पानी भी सड़क पर आ जाता है. रही सही कसर कूड़ा-करकट ने पूरी कर दी है. विकास के नाम पर लाखों रूपये खर्च तो हुए लेकिन वार्ड में अब तक विकास हवा नहीं बह सकी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन व राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल पाने से लोगों में गुस्सा है. नाली व गली निर्माण का कार्य भी सही ढंग से नहीं हो पाया है. नालियां जर्जर हो चुकी हैं. पेयजलापूर्ति की किल्लत से भी वार्ड के लोग जुझ रहे हैं. शौचालय निर्माण का काम भी अधर में है. बच्चों की पढ़ाईके लिए इस वार्ड में एक भी सरकारी स्कूल नहीं है.
क्या कहती हैं वार्ड पार्षद
वार्ड में विकास के लिए नगर परिषद की ओर से पर्याप्त रुपये नहीं दिये गये. आवंटित रुपये के अनुसार वार्ड का विकास कार्य हुआ है. लगभग 20 लाख रुपये से नाली व गली का काम किया गया है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों के घरों में शौचालय भी बनवाया जा रहा है.
नालियों पर स्लैब की ढलाई के लिए नगर परिषद को योजना बनाकर दी गयी है. गरीबी रेखा के नीचे के लोगों का बीपीएल कार्ड भी बनवाया गया है. जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ भी मिल रहा है. इस वार्ड में कई वार्डों का पानी आने से जलजजाव की समस्या बन जा रही है.
बेबी देवी, वार्ड पार्षद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










