धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा

Published at :14 Nov 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा

सासाराम (सदर) : ले में शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी गयी. शहर में कायस्थ विकास परिषद, रोहतास द्वारा महावीर मंदिर, कुराइच स्थित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भजन की प्रस्तुत की. इस अवसर पर आरती […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर) : ले में शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी गयी. शहर में कायस्थ विकास परिषद, रोहतास द्वारा महावीर मंदिर, कुराइच स्थित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गयी.
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भजन की प्रस्तुत की. इस अवसर पर आरती के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किये. इस मौके पर पांच लोग महर्षी अंजनेश , श्री ब्रह्मचारी, डॉ कामेश्वर, प्रो विद्याशंकर प्रसाद, वंदना सहाय व सिदेश्वर प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश चंद्र सिन्हा उर्फ सिप्पू ने की. कार्यक्रम में अश्विनी कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, सुमन सिन्हा, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, पिंकू सिन्हा, गोल्डी, सुजीत सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, अवध बिहारी सिन्हा, लल्लू लाल व सन्नी श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
नोखा प्रतिनिधि के अनुसार, कायस्थ परिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कलम दवात की पूजा की. इस अवसर पर डा सुनील कुमार के घर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. इनके चित्र को सामने मंत्रोच्चारण करते हुए शुद्धि की गयी. इसकी पूजा कई घरों में की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन