हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Published at :30 Oct 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

डेहरी ऑन सोन : डेहरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, रवींद्र साह, साद अकरम व सुनील शरद आदि ने चंदन पासवान व विनोद सोनी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने व मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पुलिस व प्रशासन से की है. मौनिया बिगहा नहर दुर्गा […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन : डेहरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, रवींद्र साह, साद अकरम व सुनील शरद आदि ने चंदन पासवान व विनोद सोनी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने व मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पुलिस व प्रशासन से की है. मौनिया बिगहा नहर दुर्गा मंदिर पर गुरुवार को दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में बिना वजह विनोद सोनी मारा गया.
उसका दोष केवल इतना था कि वह चंदन पासवान के साथ बाइक पर दुर्गा मंदिर चला गया था.सूत्रों के अनुसार, चंदन पासवान की हत्या की वजह आपसी दुश्मनी बताया जा रहा है.
लेकिन, विनोद सोनी की गलती बस यह है कि वह चंदन पासवान के साथ था. मौनिया बिगहा में गुरुवार को गोली लगने से हुई चंदन पासवान व विनोद कुमार सोनी की मौत के बाद प्रशासन ने उनके परिजनों को 20-20 हजार रुपये पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा देने की घोषणा की है. यह जानकारी बीडीओ राम पुकार यादव ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन