लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 22 अक्तूबर से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : सासाराम का आध्यात्मिक महत्व पुराणों के अनुसार अद्वितीय है. बभनगांवा में आयोजित लक्ष्मी नारायण महाया सह वैष्णव सम्मेलन में कई विद्वान व संत भाग लेंगे. इसका आयोजन 22 से 27 अक्तूबर तक होगा. श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक लक्ष्मी नारायण […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : सासाराम का आध्यात्मिक महत्व पुराणों के अनुसार अद्वितीय है. बभनगांवा में आयोजित लक्ष्मी नारायण महाया सह वैष्णव सम्मेलन में कई विद्वान व संत भाग लेंगे. इसका आयोजन 22 से 27 अक्तूबर तक होगा.
श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक लक्ष्मी नारायण महाया सह वैष्णव सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में है. यज्ञशाला , प्रवचन मंच व पंडाल बन कर तैयार है. हजारों श्रद्धालु यज्ञ स्थल को सुसज्जित करने में जुटे हुए हैं. जानकारों के मानें तो इस चतुर्मास महाया के आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है. श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल परिसर में पांच हजार रेवटिया लगायी गयी हैं. भव्य भोजन पंडाल एक साथ बैठ कर पांच हजार से अधिक लोग भोजन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










