छात्र का अपहरण, मुगलसराय से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2015 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

करगहर(रोहतास) :स्कूल से लौट रहे करगहर उच्च विद्यालय की नौवीं के छात्र का बुधवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. छात्र के चाचा ने अपने भतीजे के अपहरण की शिकायत करगहर थाने में दर्ज करायी. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गयी. इधर, देर शाम मुगलसराय स्टेशन पर जीआरपी ने उक्त […]
विज्ञापन
करगहर(रोहतास) :स्कूल से लौट रहे करगहर उच्च विद्यालय की नौवीं के छात्र का बुधवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. छात्र के चाचा ने अपने भतीजे के अपहरण की शिकायत करगहर थाने में दर्ज करायी. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गयी.
इधर, देर शाम मुगलसराय स्टेशन पर जीआरपी ने उक्त बच्चे को बरामद किया. दारोगा ने बताया बुधवार को एक बजे स्कूल से लौट रहे नोखा थाना क्षेत्र के जबरा निवासी प्रदीप कुमार का पुत्र 16 वर्षीय दीपू का स्कॉर्पियो पर सवार तीन नकाबपोश लोगों ने अपहरण कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










