‘दुष्कर्म पीड़ितों की करें सहायता’

Published at :24 Jul 2015 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
‘दुष्कर्म पीड़ितों की करें सहायता’

सासाराम (ग्रामीण): राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ परिसदन में एक समीक्षात्मक बैठक की. इसमें चंदतन शहीद के पास पिछले दिनों हुए दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच की व इस मामले में अबतक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. आयोग के सदस्य डॉ ईश्वर […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण): राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ परिसदन में एक समीक्षात्मक बैठक की. इसमें चंदतन शहीद के पास पिछले दिनों हुए दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच की व इस मामले में अबतक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली.

आयोग के सदस्य डॉ ईश्वर सिंह ने जिलाधिकारी व डीआइजी को इस मामले में कई निर्देश भी दिये. साथ ही पीड़ितों के परिजनों को सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया.

उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. अगर, इस मामले में लापरवाही बरती गयी, तो अधिकारियों के खिलाफ आयोग सख्ती कार्रवाई करेगा. बैठक में राज्य आयोग के निदेशक एसके दूबे, डीएम संदीप कुमार, डीआइजी मोहम्मद रहमान व एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन