गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : सासाराम की चंदतन शहीद पीर पहाड़ी पर विगत 15 जुलाई को दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किये जाने व जांच में लीपापोती करने के विरोध में जिले के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन) के […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : सासाराम की चंदतन शहीद पीर पहाड़ी पर विगत 15 जुलाई को दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किये जाने व जांच में लीपापोती करने के विरोध में जिले के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा.
लोगों ने एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन) के नेताओं के नेतृत्व में सासाराम बंद रखा. कई जगह सरकार के पुतले फूंके गये. भाजपा, लोजपा, रालोसपा, हम, दलित सेना, युवा मोरचा, जन अधिकार पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुबह आठ बजे से ही शहर की विभिन्न सड़कों पर घूम कर लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की.
जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहे. सड़कों पर गाड़ियां भी नहीं दिखीं.नगर भ्रमण के बाद सभी नेता पोस्टऑफिस चौक पर धरने पर बैठ गये, जिसका नेतृत्व सांसद छेदी पासवान व भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय ने किया. जन अधिकार पार्टी के संयोजक सह मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सूबे में लगातार हो रही लूट व दुष्कर्म की घटनाएं नीतीश सरकार की देन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










