पोषण मेले से लोग होंगे जागरूक

Updated at : 30 Sep 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पोषण मेले से लोग होंगे जागरूक

दिनारा : प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में स्थित सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण मेला का आयोजन किया गया. इसकी उद्घाटन छात्रा उर्वशी आनंद, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ बासुकी नाथ सिंह व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. उद्घाटन के बाद बीडीओ ने बताया कि पोषण मेले […]

विज्ञापन

दिनारा : प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में स्थित सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण मेला का आयोजन किया गया. इसकी उद्घाटन छात्रा उर्वशी आनंद, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ बासुकी नाथ सिंह व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. उद्घाटन के बाद बीडीओ ने बताया कि पोषण मेले से लोगों में जागरूकता आयेगी. इस संबंध में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाना चाहिए व साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. पोषण युक्त आहार का सेवन कर स्वस्थ जीवन जीने में काफी हद तक सफलता पायी जा सकती है. इससे शरीर में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है. पोषण मेला में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम भी कराया गया.
गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण पौष्टिक आहार लेने के बारे में बताया गया. जिससे की महिलाओं व किशोरी के एनीमिया दर में कमी लाया जा सके. मेला में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा केंद्र पर दिये जाने वाले पोषाहार मेनू का विस्तृत प्रदर्शनी लगायी गयी. सेविकाओं ने रंगोली आदि की चित्रकारी कर लोगों को पोषण का संदेश भी दिया.
पोषण मेला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश सिंह, सीडीपीओ, बीपीएम राकेश रंजन, पर्वेक्षिका ज्योति सिन्हा, प्रमीला कुमारी, सेविका सीता देवी, रेनू देवी, फुला, वसंती, मनोरमा, जमीरा, किसान सलाहकार रवींद्र पटेल, रामाकांत, त्रिगुण, संतोष सिंह के अलावा सहायिका, एएनएम, आशा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन