उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नासरीगंज : मौसम के प्रभाव से सभी परेशान हैं. उसम भरी गर्मी से आम आदमी ही नहीं, स्कूली बच्चे व पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. बुधवार को पारा लगभग 40 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि, अगले चार दिनों तक 40 से 44 डिग्री तक पारा पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है. इस उमस भरी गर्मी […]
विज्ञापन
नासरीगंज : मौसम के प्रभाव से सभी परेशान हैं. उसम भरी गर्मी से आम आदमी ही नहीं, स्कूली बच्चे व पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. बुधवार को पारा लगभग 40 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि, अगले चार दिनों तक 40 से 44 डिग्री तक पारा पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है. इस उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन रहे. आदमी ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी से बेहाल हैं. पानी व छांव की तलाश में इधर-उधर विचरण करते. बूंदा-बांदी के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया. आलम यह था कि लोग पसीने से तर बतर हो गये.
गत दिनों से मौसम के इस बदलाव के कारण संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलने की आशंका बनने लगी. प्रखंड में बिजली कटौती से लोगों को बंद कमरों में कूलर, पंखों आदि विद्युत उपकरणों के बावजूद भी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है. किसानों को भी बारिश का इंतजार करते निराश होना पड़ रहा है, जिसका असर फसलों पर दिखाई दे रहा है. बदलते मौसम में लोगों को पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थों का सेवन सोच समझ कर करना होगा. मंगलवार का तापमान सोमवार के मुकाबले करीब ढाई डिग्री अधिक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










