अधिकारियों को देखते ही सड़क से सामान लेकर भागे अतिक्रमणकारी

डेहरी सदर : प्रभात खबर में 24 जून को पेज पांच पर मुख्य न्यायाधीश के जाते ही अनुमंडल रोड में फिर से अतिक्रमण, बनी झोंपड़ियां शीर्षक से खबर छपते ही नप प्रशासन मंगलवार को हरकत में आया. खबर का असर पड़ते ही नप प्रशासन ने अपने कर्मियों व पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरा. […]
डेहरी सदर : प्रभात खबर में 24 जून को पेज पांच पर मुख्य न्यायाधीश के जाते ही अनुमंडल रोड में फिर से अतिक्रमण, बनी झोंपड़ियां शीर्षक से खबर छपते ही नप प्रशासन मंगलवार को हरकत में आया. खबर का असर पड़ते ही नप प्रशासन ने अपने कर्मियों व पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरा. नगर पर्षद के ईओ सुशील कुमार के नेतृत्व मे शहर के थाना चौक से अांबेडकर चौक तक अपने दल बल के साथ अतिक्रमणकारियों पर चेताया.
नप इओ ने दुकानदारों को सड़क पर कब्जा छोड़ कर अपनी दुकान में सामान रखने व सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करने को लेकर चेतावनी ध्वनि विस्तारक यंत्र से देते रहे. साथ में मौजूद पुलिस बल व नप जेई सन्नी कुमार व सिटी मैनेजर मनोज भारती व अभियान में शामिल नप कर्मियों ने दुकानदारों को सड़क से अवैध कब्जा हटाने की हिदायत देते हुए आगे बढ़ते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




